राष्ट्रीय
06-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के एनआईए कोर्ट ने म्यांमार में आतंकी प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार 7 विदेशी नागरिकों को 30 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 6 दिनों की एनआईए कस्टडी पूरी होने के बाद सोमवार को इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां यह फैसला सुनाया गया। गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों में 6 यूक्रेन के नागरिक और 1 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। सुबोध/०६-०४-२०२६