राष्ट्रीय
06-Apr-2026


कोलकाता (ईएमएस)। निर्वाचन आयोग ने कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त सुप्रतिम सरकार की वह अर्जी खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने चिकित्सा कारणों का हवाला देते हुए तमिलनाडु में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में अपनी नव नियुक्त भूमिका से मुक्त किये जाने की मांग की थी। सुप्रतिम सरकार को तिरुनेलवेली, अम्बासमुद्रम, पलायमकोट्टई, नांगुनेरी और राधापुरम सहित तमिलनाडु के कई निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, छूट का अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया है और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। सुबोध/०६-०४-२०२६