एसडीएम से समस्या के समाधान हेतु की शिकायत एसडीएम ने दिया आश्वासन --अकबरपुर सीकुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण हाथरस (ईएमएस)। ग्राम पंचायत सीकर अकबरपुर का मुख्य मार्ग करीब पंद्रह वर्ष से गंदे पानी से भरा हुआ है। जिससे स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी किसी जनप्रतिनिध और सरकारी अफसर ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम नीरज शर्मा से रास्ते को दुरूस्त करने की मांग की है। गांव में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि करीब चार सौ मीटर लंबे इस रास्त मंें करीब पंद्रह वर्ष से कीचड़ और गंदे जलभराव के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बतया कि अकबरपुर से ऊतरा नोजरपुर संपर्क मार्ग पर गंदे पानी और कीचड़ के कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में भी कठिनाई होती है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने तहसील सासनी में आयोजित समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से इस परेशानी से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है। मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। वहीं एसडीएम नीरज शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए हैं। शिकायत दर्ज कराते समय प्रदीप शर्मा, दयाशंकर, सियाराम, रविंद्र कुमार, संदीप कुमार, चंचल गौतम, साद गौतम, पंकज, रामप्रसाद, रतन कुमार, हरेंद्र सिंह, जोगेंद्र पाठक, विजय सिंह, जय भीम और सत्यनारायण सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 06 अप्रैल 2026