क्षेत्रीय
06-Apr-2026


-अलीगढ रोड पर पलटा ट्रै्क्‍टर हाथरस (ईएमएस)। क्षेत्र में हो रही झमाझम बरसात के कारण अलीगढ़ रोड स्थित जादौन ढाबा के समीप ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए और राजमार्ग बाधित हो गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सासनी से अलीगढ की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर जादौन ढाबा के पास पहुंचा, तभी तेज बारिश के कारण सड़क पर फिसलन और असंतुलन की वजह से ट्रैक्टर में लगी ट्राली पलट गई। ट्रॉली में भरी हजारों ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे अलीगढ़-आगरा राजमार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया और बिखरी हुई ईंटों को किनारे करवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस के अनुसार, चालक सुरक्षित है और उसे मामूली खरोंचें आई हैं। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 06 अप्रैल 2026