- गिरफ्तार आरोपी हाथरस (ईएमएस)। थाना हाथरस गेट पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 522 ग्राम डायजापाम बरामद किया है। गिरफ्तारी दयानतपुर किंदौली नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान की गई।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना हाथरस गेट में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिंकू उर्फ पतरे पुत्र हीरा लाल निवासी नगला अलगर्जी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह शातिर किस्म का अपराधी है और पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ हाथरस सहित अन्य जनपदों में एनडीपीएस एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना के नेतृत्व में थाना हाथरस गेट पुलिस टीम ने अंजाम दिया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 06 अप्रैल 2026