धमतरी(ईएमएस)। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के बीच नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन चौपाटी क्षेत्र में कचरा एकत्र कर खुले में छोड़ दिया गया है। चौपाटी मार्ग के साथ-साथ तालाब के चारों तरफ गंदगी का बुरा हाल है। लोग तालाब किनारे कूड़ा-करकट फेंक रहे हैं और सफाई की कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। इसी तरह बनिया तालाब के किनारे भी गंदगी फैली हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी आते तो हैं, लेकिन सिर्फ खानापूर्ति वाली सफाई करके चले जाते हैं। गंभीर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। नागरिकों ने नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि स्वच्छता सर्वेक्षण को सिर्फ दिखावा न बनाया जाए और चौपाटी तथा दोनों तालाबों के किनारों पर नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए। सत्यप्रकाश(ईएमएस)07 अप्रैल 2026