नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार 19 वर्षीय कृष्ण मोहन को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पीरागढ़ी चौक के पास हुई। पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक सौरभ कुमार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल की रात करीब 11:13 बजे एक पीसीआर काल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि पंजाबी बाग से पीरागढ़ी चौक की ओर जाने वाली सड़क पर मेट्रो पिलर संख्या 213 के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक काली पल्सर मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हालत में मिली और उसके पास एक युवक का शव पड़ा था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/ अप्रैल /2026