क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस ने गुरु अर्जुन नगर में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यह सेंटर आरडी सर्विसेस के नाम पर नकली रोडसाइड असिस्टेंस पॉलिसी बेचकर लोगों को ठग रहा था। छापेमारी में दो मालिकों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, 4 अप्रैल को रणजीत नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गुरु अर्जुन नगर स्थित रतन लाल कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की गई थी। इस दौरान दो मालिकों समेत 10 टेली-कॉलर्स को गिरफ्तार किया गया था। कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस सेंटर के प्रोपराइटर पांडव नगर निवासी सौरभ (28 वर्ष) और शादीपुर निवासी शाहनवाज (28 वर्ष) हैं। - अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/ अप्रैल /2026