क्षेत्रीय
07-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। नई दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां से चोरी करने वाले नाबालिग को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। कैफे टोमिनो से 58,473 रुपये की नकदी चोरी हुई थी, जिसमें से 57,000 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। डीसीपी सचिन शर्मा का कहना है कि मंदिर मार्ग थाने की टीम ने घटना की रिपोर्ट मिलने के 12 घंटे के भीतर ही रात में हुई चोरी के एक मामले को सुलझा लिया है और आरोपित द्वारा चुराई गई नकदी बरामद कर ली है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/ अप्रैल /2026