दो आरोपी हुए फरार, एक को दबोचा तो वह कांस्टेबल के कंधे में काटकर भागा हाथरस,(ईएमएस)। चेकिंग के दौरान बाइक रोकने पर तीन युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। दारोगा के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। सिपाही की वर्दी फाड़ दी और मारपीट की। एक आरोपित को पकड़ लिया जो कुछ देर बाद सिपाही के कंधे पर काटकर भाग गया। तीनों में से मात्र एक की पहचान हो सकी है, लेकिन दो दिन बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव पोरा की बताई जा रही है। यहां की चौकी प्रभारी विजय सिंह अवकाश पर है। कार्यवाहक प्रभारी दारोगा अजयवीर सिंह शनिवार की रात 11 बजे पोरा के बाजार चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। साथ में कांस्टेबल सौरभ शर्मा थे। एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे जो हेलमेट नहीं पहने थे। इन्हें रोककर पुलिस ने नाम और पता पूछा तो वे अभद्रता करने लगे और गाली-गलौज करने लगे। तीनों युवक हमलावर हो गए। अजयवीर सिंह के साथ धक्कामुक्की कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक कांस्टेबल सौरभ की वर्दी फाड़ दी और तीनों युवकों में मारपीट शुरू कर दी। इससे कांस्टेबल सौरव को चोटें आई। बाद में दो युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एक को पुलिस ने पकड़ लिया, जो कुछ देर बाद ही भाग गया। इन तीनों में से विनय नाम के आरोपी जो ग्राम टोडरपुर का है उसकी हुई। तीनों युवकों के खिलाफ दारोगा की तहरीर पर मामजा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गांव टोडरपुर में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी नहीं मिले। सीओ ने बताया कि हमलावरों के बारे में पता किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिराज/ईएमएस 07अप्रैल26 --------------------------------