असम में वोटर बीजेपी को जमकर वोट कर सकते गुवाहाटी (ईएमएस)। असम विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस जोरों से प्रचार कर रही हैं। इस बीच असम चुनाव को लेकर ताजा ओपिनियन पोल सामने आया है। इस ओपिनियन पोल के अनुसार असम में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, हिमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में असम में फिर से कमल खिलने वाला है, जबकि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर प्रदेश की जनता ने भरोसा नहीं जताया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी असम चुनाव में सौ के करीब सीटें पा सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, असम में बीजेपी को इस बार प्रचंड बहुमत मिल सकता है। पोल के अनुसार बीजेपी को 83-90 सीटें मिलने का अनुमान हैं। वहीं विपक्षी कांग्रेस के खाते में 30-36 सीटें जा सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने की संभावना है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, असम में वोटर बीजेपी को जमकर वोट कर सकते हैं। पोल के मुताबिक, असम में बीजेपी को 46 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस के लिए 36 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। दरअसल 15वीं असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। असम में कुल 2.5 करोड़ वोट है। इसमें 1.25 करोड़ पुरुष और 1.25 करोड़ महिला मतदाता हैं। वहीं, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 343 है।वहीं फर्स्ट-टाइम वोटर्स की संख्या 5.75 लाख है। आशीष दुबे / 07 अप्रैल 2026