छात्रा को सम्मानित करते अतिथि। शाजापुर (ईएमएस)। नगर की आस्था के केंद्र मां राजराजेश्वरी माता मंदिर पर आयोजित चैत्र नवरात्रि मेला एवं प्रदर्शनी 2026 का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। 18 दिवसीय मेले में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन शासकीय महाविद्यालय शाजापुर के एनएसएस वालंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में अपनी निःस्वार्थ सेवाएं दीं, जिसको लेकर नगरपालिका परिषद शाजापुर द्वारा इन युवाओं के सेवा भाव को समर्पित सम्मान समारोह में नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी, सभापति (राजस्व, वित्त एवं लेखा) दिनेश सौराष्ट्रीय एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र कुमार दीक्षित ने प्रशस्ति पत्र और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। एनएसएस से एसयुओ लक्ष्मी पुष्पद, एसयुओ शिवम् परिहार, कौशल्या पुष्पद, आशीष परमार एवं एनसीसी से अभिषेक डाबी, पंकज फुलेरिया, लोकेश राजपूत और बुलबुल राठौर को अपने व अपने साथियों के प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वालंटियर्स और कैडेट्स ने मुख्य द्वार, पार्किंग स्थल और गेट नंबर दो पर मोर्चा संभाला, तथा विशेष रूप से एनएसएस वालंटियर्स ने टंकी चौराहा, दुपाड़ा रोड और ट्रैफिक पॉइंट्स जैसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. तिवारी, एनसीसी प्रभारी डॉ. वी. पी. मीणा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रकाश बर्फा सहित विद्यार्थी उपस्थित थे। ईएमएस/मोहने/ 07 अप्रैल 2026