क्षेत्रीय
08-Apr-2026


भोपाल(ईएमएस)। शहर के ऐशबाग थाना इलाके में स्थित आचार्य नरेद्र देव नगर में मायके में रह रही नवविवाहिता ने फांसी लगकर खुदकुशी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वाती वर्मा (24) की शादी परिजनो की सहमति से एक साल पहले सीहोर के इछावर में रहने वाले संदीप वर्मा से हुई थी। करीब चार महीने से वह मायके में रह रही थी। बीती 27 मार्च को दोपहर के समय कमरे को बंद कर उसने फांसी लगा ली थी। हादसे की भनक लगने पर परिजनों ने उसे तुरंत ही उतारकर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जॉच में मृतका का अपने पति से किसी तरह के विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। मायके पक्ष ने भी पति द्वारा प्रताड़ना वाली बात से इंकार किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपते हुए आगे की जॉच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है की घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि उसका मोबाइल जब्त कर उसकी भी जांच की जा रही है। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच एसीपी जहांगीराबाद को सौपीं गई है।