क्षेत्रीय
भोपाल(ईएमएस)। शाहपुरा इलाके के रघुनाथ नगर में दो बाइक सवार बदमाशो ने एक वकील को अपना निशाना बनाकर उसके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि कोलार इलाके में रहने वाले भूपेंद्र सिंह पटेल पिता बहादुर सिंह (30) पेशे से अधिवक्ता है। सोमवार रात को वह अपने जीजा के साथ रघुनाथ नगर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। खाने के बाद वह रेस्टोरेंट के बाहर आकर किसी से फोन पर बात कर रहे थे, उसी समय पीछे से दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। अंधेरे के कारण वह गाड़ी का नंबर नहीं देख सके। बाद में शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जुनेद / 8 अप्रैल