- शराब के नशे में मजदूर ने लगाई फांसी भोपाल(ईएमएस)। शहर के अयोध्या नगर थाना इलाके में बीती देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई वहीं चूनाभट्टी क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार भानपुर में रहने वाला 55 वर्षीय जगदीश मीणा मीनाल के पास अंडे का ठेला लगाता था। बीती रात वह पैदल मीनाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं चूनाभट्टी पुलिस के अनुसार मेहनत-मजदूरी करने वाले आकाश गाठिया (25) को शराब पीने की लत थी। उसके अक्सर नशे की हालत में घर पहुचंने पर परिवार वाले उसे शराब न पीने के समझाइश देते जिसपर वह परिवार वालो से विवाद करता था। बीती रात भी वह शराब पीकर घर आया परिजनों ने एक बार फिर उसे उसे समझाइश दी। इससे गुस्सा होकर आकाश अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। दोनो ही मामलों में संबधित थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। जुनेद / 8 अप्रैल