श्योपुर ( ईएमएस ) | राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत 10 अप्रैल शुक्रवार को विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में कराहल तथा सहसराम के होम्योपैथी औषधालयों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किये जायेगे। जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में महात्मा हैनिमैन की 271वी जयंती विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर 10 अप्रैल को आयुष विभाग श्योपुर द्वारा जिले के दो होम्योपैथी औषधालयों कराहल एवं सहसराम में प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सको के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, निःशुल्क जांच एवं दवा विवरण किया जाएगा।