गुवाहाटी (ईएमएस)। असम पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ सांप्रदायिक और धार्मिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने, झूठी जानकारी, अफवाहें और सनसनीखेज खबरें फैलाने के आरोपों में आधिकारिक तौर पर मामला दर्ज किया है। असम के श्रीभूमि जिले में एक चुनावी रैली के दौरान बीजेपी और आरएसएस को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। बीजेपी ने खरगे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि खरगे ने 6 अप्रैल को असम के श्रीभूमि जिले के नीलाबाजार में एक रैली के दौरान भड़काऊ और अपमानजनक भाषण दिया। भाजपा असम प्रदेश इकाई के प्रवक्ता ने बशिष्ठ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि खरगे ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा को जहरीला बताया और इन दोनों को जहरीले सांप की उपमा दी। साथ ही उन्होंने भाजपा को खत्म करने का आह्वान भी किया। सुबोध/०८-०४-२०२६