राष्ट्रीय
08-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत में जॉर्डन के राजदूत ने बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम का स्वागत करते हुए कहा कि जॉर्डन शुरू से ही क्षेत्र में शांति और संवाद के जरिए समाधान का पक्षधर रहा है। राजदूत यूसुफ अब्देलघानी ने ईरान द्वारा खाड़ी देशों के बुनियादी ढांचे, तेल प्रतिष्ठानों और रणनीतिक जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बाधित करने की घटनाओं की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कदमों का असर सिर्फ क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के व्यापार और स्थिरता पर पड़ता है। सुबोध/०८-०४-२०२६