राष्ट्रीय
08-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। आईपीएल -2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 211 रन का टारगेट दिया । दिल्ली ने अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 45 बॉल पर 70, जोस बटलर ने 27 बॉल पर 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 बॉल पर 55 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। सुबोध/०८-०४-२०२६