क्षेत्रीय
08-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार और प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा के मार्गदर्शन में शिवसेना ने बिलासपुर शहर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन किया। संभाग महासचिव प्रभु वस्त्रकार के नेतृत्व में यह शोभायात्रा बिलासपुर के हृदय स्थल गांधी चौक से प्रारंभ होकर गोल बाजार होते हुए देवकीनंदन चौक तक निकाली गई। जिला मीडिया प्रभारी रोमेश शर्मा ने प्रेस को इसकी जानकारी दी। इस आयोजन में तखतपुर, बेलतरा, मस्तूरी विधानसभा के साथ ही बुधवारी बाजार और रेलवे कॉलोनी बिलासपुर से सैकड़ों शिवसैनिकों के साथ प्रभु वस्त्रकार, जमुना कश्यप, राधे खांडेकर और निमेष शर्मा शामिल हुए। महिला सेना से संगीता सोनी, अनामिका अवस्थी, माधुरी शर्मा और रेवती यादव भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहीं। मुंगेली और जांजगीर जिला के जिलाध्यक्ष सनत पटेल और दिलेश्वर विश्वकर्मा ने भी शोभायात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां तथा धुमाल डीजे आकर्षण का केंद्र रहे। पूरा शहर भगवान श्रीराम के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बढ़-चढकऱ भाग लिया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बच्चों की बड़ी संख्या ने भागीदारी की। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा पटाखे भी फोड़े गए। इस शोभायात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देना बताया गया। आयोजन में प्रदेश से आए हुए अनेक पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मनोज राज 08 अप्रैल 2026