खरगोन (ईएमएस)। मप्र के महेश्वर जिले की वायरल गर्ल मोनालिसा के विपरीत धर्म में विवाह के बाद उपजा विवाद थमते नजर नही आ रहा है। बुधवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। मानव अधिकार आयोग ने मोनालिसा की उम्र को लेकर मिली शिकायत के आधार पर एसपी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में एसपी से उम्र संबंधित दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि मोनालिसा ने केरल में फिल्म कलाकार फरमान से परिवार की बगैर सहमति से शादी की थी। इस शादी के बाद से रोजाना परिवार और मोनालिसा के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। यह मामला पिछले एक माह से सुर्खियों में बना हुआ है। आयोग से मिले नोटिस की पुष्टि करते हुए एसपी रविन्द्र वर्मा ने कहा कि जॉच के बाद कार्यवाही करेंगे। ईएमएस/नाजिम शेख/ 08 अप्रैल 2026