क्षेत्रीय
08-Apr-2026


खरगोन (ईएमएस)। जिले के बमनाला में एक बेहद ही शर्मनाक एवं अमानवीय घटना सामने आई है। यहां गांव के दो युवकों पर पशु बाड़े चोरी करने सहित भैंस के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप लगे है। युवकों की यह घिनौनी करतूत बाड़े में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार बमनाला के किसान दीपक तंवर के पशुओं के लिए बना बाड़े में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए है। श्री तंवर ने बताया बाड़ा गांव के बाहर नदी किनारे है। पूर्व में भी चोरियां होने से कैमरे लगाए थे। बुधवार सुबह कैमरे चेक करने पर मंगलवार- बुधवार की दरमियानी रात गांव के दो युवक बाड़े में नजर आए। यहां पंखें, गेहूं आदि सामान चोरी करने बाद युवकों ने वहां बंधी भेंस के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। ग्रामीणों ने उन्हें रस्सी से बांधकर जुलूस निकाला। इस दौरान मालाएं पहनाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने पर आक्रोश दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पशु क्रुरता की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। ग्रामीणों ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ईएमएस/नाजिम शेख/ 08 अप्रैल 2026