क्षेत्रीय
09-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बालकोनगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 अप्रैल की रात लाटाघाट क्षेत्र स्थित देशी मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री संस्थान के पास से अपनी एक्टिवा खड़ी की थी, जो कुछ देर बाद वहां से चोरी हो गई। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पतासाजी कर 7 अप्रैल को एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी गई वाहन बरामद कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। 09 अप्रैल / मित्तल