क्षेत्रीय
09-Apr-2026
...


- एमसीडी सफाईकर्मी की निर्मम हत्या बाइक से पेट्रोल चोरी रोकने पर बाप-बेटों ने मार डाला नई दिल्ली (ईएमएस)। नरेला में बाइक से पेट्रोल चोरी का विरोध करने पर एक एमसीडी कर्मचारी राजेंद्र (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी कृष्ण और उसके दो बेटों ने इस वारदात को अंजाम दिया। 30 मार्च को हुई मारपीट के बाद 8 अप्रैल को राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। नरेला थाना क्षेत्र में बाइक से पेट्रोल चोरी करने का विरोध करने पर बाप व दो बेटों ने संविदा पर काम करने वाले एक एमसीडी कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। नरेला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपितों का पता लगा रही है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र अपनी पत्नी कमलेश, तीन बेटे और एक बेटी के साथ नरेला स्थित बांकनेर गांव में रहते थे। नरेला एमसीडी जोन में 26 वर्ष से संविदा पर सफाईकर्मी थे। मृतक के राजेंद्र के बेटे रोहित ने बताया कि 30 मार्च को पड़ोस में जागरण था। जहां कई लोग बाइक से आए थे। उन्होंने बाइक उनके घर सामने खड़ी कर दी थी। तभी घर के सामने ही रहने कृष्ण और उनके दो बेटे हनी और गोलू आए और बाइक से तेल चोरी करने लगे। उन्होंने तेल चोरी करने से उन्हें मना किया। तभी वे सभी बाइक में आग लगाने की बात करने लगे। रोहित का आरोप है कि विरोध करने पर वे सभी हमारे घर में घुस गए। डंडो से पिता, माता, भाई और उनके बहन पर हमला कर दिया। इस दौरान वे सभी पिता को घर से बाहर लाकर डंडों से पिटाई करने लगे। अधमरा होने के बाद सभी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता, माता, बहन और भाई को राजा हरिश्चंद्र लेकर गए। जहां इलाज के बाद माता, भाई और बहन को छुट्टी दे दी गई। वहीं, 31 मार्च को पिता की हालत बिगड़ने पर उन्हें लोक नायक अस्पताल के लिए रेफल कर दिया। जहां इलाज के दौरान आठ अप्रैल को उन्होंने दम तोड़ दिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/ अप्रैल /2026