राज्य
09-Apr-2026
...


* आरसीआरएस टीम ने किया सफल रेस्क्यू कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के ग्राम नकटीखार क्षेत्र में विगत रात्रि लगभग 11 बजे निवासरत दीपक एक्का के घर में खड़ी बाइक के अंदर एक खतरनाक कोबरा सांप छिपकर बैठा हुआ था। जैसे ही घर के सदस्यों की नजर उस पर पड़ी, घर में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत आरसीआरएस (रेप्टिले केयर एंड रेस्कुएर सोसाइटी) की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आरसीआरएस के टीम सदस्य अजय, तिलक और सतेंद्र बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। सबसे पहले टीम ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घर के सभी लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इसके बाद अनुभवी रेस्क्यूर अजय ने पूरी सावधानी और कुशलता के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली और आरसीआरएस टीम का दिल से धन्यवाद किया। यदि समय रहते सांप पर नजर नहीं पड़ती, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। आरसीआरएस टीम ने आम जनता से अपील की है कि अगर आपके घर या आसपास कहीं भी सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें। तुरंत आरसीआरएस टीम या वन विभाग से संपर्क करें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके। 09 अप्रैल / मित्तल