क्षेत्रीय
09-Apr-2026
...


भिंड ( ईएमएस ) शहर के भीमनगर इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सिलाई सेंटर पर बैठी 45 वर्षीय नीलम जाटव को एक बाइक सवार बदमाश ने पुरानी रंजिश के चलते पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मजनू ओझा मौके से फरार हो गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भीमनगर में सिलाई का काम करने वाली 45 वर्षीय नीलम जाटव गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने सिलाई सेंटर पर बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए एक बदमाश ने उस पर कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।