- विकास के साथ वनाधिकार में दी जा रही जमीन - वन भूमि पर अतिक्रमण भी जंगल घटने की अहम वजह भोपाल (ईएमएस)। राज्य में हर साल 411 वर्ग किमी जंगल कम हो रहा है। पिछले 45 सालों में राज्य के कुल वन रकबे में से अभी तक 23 प्रतिशत वनभूमि घट गई है। वन भूमि घटने की मुख्य वजह विकास परियोजनाएं हैं। आवंटित भूमियों के इतर यह वनाधिकार की भूमि भी शामिल है। इसके अलावा अतिक्रमण के नाम पर वन भूमि कम हुई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पिछले 45 साल में विकास के नाम पर सालाना 76.78 वर्ग किलोमीटर और वनाधिकार के नाम पर 212.87 वर्ग किलोमीटर आवंटित की गयी है। इसके अलावा वन भूमि में 121.35 वर्ग किलोमीटर सालाना अतिक्रमण हुआ है। इस तरह कुल 411 वर्ग किलोमीटर सालाना कम हो रही है। बात साफ है कि हरियाली घटी है। अगर वन घटने की रफ्तार यही रही तो मौसमी और पर्यावरणीय दशाओं में विसंगतियां पैदा हो सकती है। जानकार जंगल या वन भूमि में लगातार हो रही कमी को आपदाओं को बुलावा मान रहे हैं। विनोद / 09 अप्रैल 26