ग्वालियर ( ईएमएस ) विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक युवक ने विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार , 37 वर्षीय महिला की करीब एक साल पहले विक्की जाटव निवासी उत्तमपुर, जिला मुरैना से फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। 7 जुलाई 2025 को आरोपी ग्वालियर आया और महिला को मिलने बुलाया। वह उसे सिल्वर स्टेट के पास स्थित एक होटल ले गया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जल्द शादी का भरोसा दिलाकर चुप कराया। इसके बाद आरोपी महिला को अलग-अलग जगह ले जाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है |