राष्ट्रीय
09-Apr-2026


भीड़ ने आरोपी को पीट-पीट कर अधमरा किया, मौत अररिया,(ईएमएस)। बिहार के अररिया में गुरुवार को एक शख्स ने दूसरे शख्स का गला काटकर उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई है। और आरोपी शख्स का नाम रवि चौहान बताया जा रहा है। मतृक नवी ड्राइवर था और आरोपी रवि सत्तू की दुकान चलाता था। रवि ने नवी की छाती पर बैठकर बीच सड़क उसकी गर्दन काटी। जिसका दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है। इतना ही नहीं वारदात के बाद रवि 5 मिनट तक हाथ में चाकू लिए वहीं खड़ा रहा। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भीड़ ने सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की है। इलाके के सभी दुकानों को बंद किया गया है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास हुई। बीच सड़क चाकू से गला काटने का 30 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। इसमें नवी जमीन पर लेटा दिख रहा है। रवि उसकी छाती पर चढ़कर गला रेत रहा है। इस दौरान आते-जाते लोग रास्ता बदल लेते हैं। कुछ भागकर दूर चले जाते हैं, लेकिन कोई रवि को रोकने की कोशिश नहीं करता है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, गुरुवार सुबह पिकअप ड्राइवर मो. नवी रवि कुमार के पास पहुंचा। रवि सत्तू बेचता है। नवी ने रवि से कहा कि, सत्तू वाली कैसी है। इतनी सी बात सुनकर रवि भड़क गया। पहले दोनों में बहस हुई। इस बीच रवि ने चाकू निकाल कर नवी के पेट में मार दिया। लोगों का कहना है कि फिर रवि नवी की छाती पर बैठा और उसका गला रेत डाला। पिकअप ड्राइवर की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने रवि को पकड़कर बेरहमी से पीटा। पुलिस के पहुंचने पर रवि को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आशीष दुबे / 09 अप्रैल 2026