राष्ट्रीय
09-Apr-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| उत्तरी रेलवे के लखनऊ मंडल में 02 अप्रैल 2026 से 13 मई 2026 तक चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। इस परिवर्तन के तहत 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल (17 अप्रैल से 08 मई तक) गांधीधाम से 18:25 बजे प्रस्थान कर कासगंज 18:10/18:20, बरेली सिटी 20:50/20:55, इज्जतनगर 21:14/21:16, पीलीभीत 22:21/22:23, मैलानी 23:30/23:35, सीतापुर 01:25/01:30, गोंडा जंक्शन 03:30/03:35 होते हुए भागलपुर 20:15 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल (20 अप्रैल से 11 मई तक) भागलपुर से 05:00 बजे प्रस्थान कर गोंडा जंक्शन 19:53/20:00, सीतापुर 22:30/22:35, मैलानी 00:35/00:40, पीलीभीत 01:55/01:57, इज्जतनगर 03:00/03:02, बरेली सिटी 03:30/03:35, कासगंज 06:15/06:25 होते हुए गांधीधाम 08:00 बजे पहुंचेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि ट्रेन के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें। सतीश/09 अप्रैल