राज्य
11-Apr-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| भारतीय रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत गेरतपुर–अहमदाबाद खंड पर प्रीकास्टेड पोर्टल बीम की स्थापना का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए 13 अप्रैल, 2026 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा, जिसमें यह ट्रेन वटवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/प्रारंभ (ओरिजिनेट) की जाएगी। यात्रियों को निर्बाध एवं सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अहमदाबाद मंडल द्वारा दिनांक 13 अप्रैल को विशेष बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है| इसके अंतर्गत वटवा से अहमदाबाद के लिए 12 एसी बसों की व्यवस्था और वटवा से गांधीनगर के लिए 2 एसी बसों की व्यवस्था की गई है। यह विशेष व्यवस्था यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए की गई है, जिससे यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सतीश/11 अप्रैल