अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा एवं रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वडोदरा मंडल के अंतर्गत नडियाद यार्ड में स्थित ब्रिज संख्या 670 पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के पुनर्निर्माण कार्य के अंतर्गत गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य हेतु 12 अप्रैल, 2026 (रविवार) को 13:30 बजे से 17:00 बजे तक (03 घंटे 30 मिनट) तथा 15 अप्रैल, 2026 (बुधवार) को 11:30 बजे से 15:00 बजे तक (03 घंटे 30 मिनट) ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके कारण निम्नलिखित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी: ट्रेन संख्या 12656 चेन्नई–अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस, 12.04.2026 को वडोदरा मंडल में लगभग 10 मिनट रेगुलेट की जाएगी। ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा–जामनगर इंटरसिटी, 12.04.2026 को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 19036 मणिनगर–वडोदरा इंटरसिटी, 15.04.2026 को निरस्त रहेगी। सतीश/11 अप्रैल