भोपाल (ईएमएस) । बिजली मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 50 इलाकों में रविवार को 6 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें ईदगाह हिल्स, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर, न्यू सुभाष नगर, पुल बोगदा, चंबल कॉलोनी, भानपुर, शिव नगर, मालीखेड़ी, विजय नगर, पटेल नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जीएडी चौराहा, ईदगाह, क्लॉसिस अपॉर्टमेंट, संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर, नियामतपुरा एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक न्यू सुभाष नगर, अर्जुन नगर, अशोक नगर, शालीमार कॉम्पलेक्स, अशोका इन्क्लेव, बाग दिलकुशा, पुल बोगदा, बिजली नगर कॉलोनी, चंबल कॉलोनी, सजदा नगर, कर्बला रोड, मीसा अपॉर्टमेंट, नर्मदा कॉम्पलेक्स एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल, इरानी बस्ती, भानपुर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, कुटिर नगर, भंवर नगर, जवाहर कॉलोनी, चंदन नगर, शिव नगर फेस-3 और 4, मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, पटेल नगर, बिहारी बस्ती एवं आसपास। दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक झरनेश्वर कॉम्पलेक्स, प्रताप नगर, इंद्रा भवन कॉलोनी, आंचल छात्रवास, सागर अपॉर्टमेंट एवं आसपास। आशीष पाराशर/11अप्रैल2026