राज्य
11-Apr-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। अधारताल थाना अतंर्गत हाउसिंग बोर्ड अधारताल में चलती गाड़ी में गिर जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मशाला पनागर निवासी 40 वर्षीय अरविन्द दाहिया को हाउसिंग बोर्ड अधारताल में चलती गाड़ी से स्वयं गिरने से आई चोटों के कारण गत रात लगभग 11.30 बजे मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने चैक कर अरविन्द दाहिया को मृत घोषित कर दिया। सुनील साहू / मोनिका / 11 अप्रैल 2026/ 05.40