क्षेत्रीय
नरसिंहपुर (ईएमएस) । जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत बीतली के ग्राम कलमेटा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कलमेटा एवं संघर्ष ग्रामीण व शहरी विकास समिति घूरपुर के संयुक्त तत्वाधान में जल मंदिर-प्याऊ की स्थापना की गई। इसका उद्देश्य राहगीर व स्थानीय नागरिकों को शीतल जल की सहज उपलब्धता सुनिश्चित होगी। अभियान के तहत नागरिकों को जल के महत्व को बताया गया। उन्हें जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया गया। इसके माध्यम से नागरिक स्वयं जागरूक होंगे साथ ही अन्य नागरिकों को भी जागरूक करेंगे। श्री मेरावी / ईएमएस / 11/04/2026