*शशि भूषण दूबे कंचनीय/ मोहम्मद अमीन शेख* मिर्जापुर (ईएमएस)। मिर्जापुर के अधिवक्ता एवं ग्राम देवरी के प्रधान पति राजीव सिंह उर्फ रिंकू की दिनदहाड़े हत्या की घटना से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और अधिवक्ता समाज मैं व्यापक आक्रोश देखा गया घटना की सूचना प्राप्त होने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने तत्काल पोस्टमार्टम हाउस एवं जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त किया और कहा कि मिर्जापुर लगातार अधिवक्ता समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू के दिनदहाड़े हत्या की घटना से अधिवक्ता समाज में व्यापक आक्रोश व्याप्त है और इस घटना से मिर्जापुर के जनमानस में व्यापक आक्रोश व्याप्त है आज सुबह ही 6:30 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में श्री राजीव सिंह रिंकू जी द्वारा रोज की तरह मार्निंग वॉकिंग हम लोगों के साथ किया गया और 7:30 बजे हत्यारे द्वारा राजीव सिंह उर्फ रिंकू की हत्या की घटना की सूचना से हम लोग स्तब्ध हैं। उन्होंने इस घटना के लिए थाना कटरा अंतर्गत अपराध की घटनाओं में बहुत तेजी से वृद्धि देखी जा रही है और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय को थाना अध्यक्ष कटरा के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करना चाहिए आम आदमी पार्टी इस घटना की घोर निंदा करती है और तत्काल हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करती है यदि पुलिस ने हत्यारे के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया तो आम आदमी पार्टी बहुत बड़ा आंदोलन करेगी उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा इस अधिवक्ता हत्याकांड की सूचना आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह जी को भी सूचित कर दिया है। ईएमएस/मोहने/ 11 अप्रैल 2026