हाथरस (ईएमएस)। सासनी कोतवाली क्षेत्र के सिकुर गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार सचिन (निवासी नगला आल) और आकाश (निवासी खितोली) बाइक से सासनी से केक लेकर अपने गांव खितोली जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 11 अप्रैल 2026