बालाघाट (ईएमएस). उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय ने जिले के समस्त किसानों को महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि अब कृषि उपज मंडी में प्रवेश पर्ची बनवाने के लिए मोबाइल नंबर के साथ आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसान जब भी अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, तो अपने साथ मोबाइल नंबर के साथ आधार कार्ड अथवा उसकी स्पष्ट फोटो अवश्य लेकर आएं। बिना आधार नंबर के प्रवेश पर्ची जारी नहीं की जाएगी। उप संचालक कृषि ने स्पष्ट किया कि प्रवेश पर्ची के अभाव में किसानों की कृषि उपज का नीलाम नहीं हो सकेगा, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी किसान समय रहते आवश्यक दस्तावेज साथ लाकर ही मंडी पहुंचे, ताकि नीलामी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। भानेश साकुरे / 11 अप्रैल 2026