मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम से राशि का किया अंतरण बालाघाट (ईएमएस). मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खाते में 15-15 सौ रुपए की राशि अंतरित की। इसमें बालाघाट जिले की 3 लाख 44 हजार 260 लाड़ली बहनों के खाते में 50 करोड़ 12 लाख 13 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित इस कार्यक्रम का बालाघाट जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में सीधा प्रसारण दिखाया गया। लाड़ली बहना योजना की 35 वीं किश्त के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखंड बैहर की 19 हजार 443 बहनों के खाते में 2 करोड़ 82 लाख 55 हजार 900 रुपये, विकासखंड बालाघाट की 37 हजार 308 बहनों के खाते में 5 करोड़ 41 लाख 70 हजार 500 रुपये, विकासखंड बिरसा की 26 हजार 970 बहनों के खाते में 3 करोड़ 94 लाख 39 हजार 200 रुपये, विकासखंड कटंगी की 34 हजार 655 बहनों के खाते में 5 करोड़ 4 लाख 2 हजार 300 रुपये, विकासखंड खैरलांजी की 31 हजार 267 बहनों के खाते में 4 करोड़ 56 लाख 73 हजार 500 रुपये, विकासखंड किरनापुर की 38 हजार 350 बहनों के खाते में 5 करोड़ 62 लाख 1 हजार 100 रुपये, विकासखंड लालबर्रा की 37 हजार 236 बहनों के खाते में 5 करोड़ 41 लाख 88 हजार 100 रुपये, विकासखंड लांजी की 38 हजार 173 बहनों के खाते में 5 करोड़ 59 लाख 11 हजार 600 रुपये, विकासखंड परसवाड़ा की 22 हजार 134 बहनों के खाते में 3 करोड़ 20 लाख 67 हजार 300 रुपये एवं विकासखंड वारासिवनी की 32 हजार 893 बहनों के खाते में 4 करोड़ 78 लाख 100 रुपये की राशि जमा हुई है। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका बालाघाट की 8808 बहनों के खाते में 1 करोड़ 26 लाख 82 हजार 800 रुपये, नगर पालिका मलाजखंड की 5809 बहनों के खाते में 83 लाख 42 हजार 100 रुपये, नगर पालिका वारासिवनी की 3752 बहनों के खाते में 53 लाख 90 हजार 700 रुपये, नगर परिषद बैहर की 2653 बहनों के खाते में 37 लाख 57 हजार 100 रुपये, नगर परिषद कटंगी की 2415 बहनों के खाते में 35 लाख 02 हजार 500 रुपये तथा नगर परिषद लांजी की 2384 बहनों के खाते में 34 लाख 28 हजार 700 रुपये की राशि जमा हुई है। भानेश साकुरे / 12 अप्रैल 2026