व्यापार
13-Apr-2026
...


- कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक तनाव से बढ़ा दबाव मुंबई (ईएमएस)। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को 55 पैसे की गिरावट के साथ 93.28 पर खुला, जिससे पिछले दो हफ्तों की मजबूती का रुख पलट गया। भारतीय मुद्रा में सोमवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के बंद स्तर 92.73 के मुकाबले रुपया 55 पैसे टूटकर 93.28 पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इस गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड आयल जून डिलीवरी के लिए करीब 7 प्रतिशत बढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। इससे भारत जैसे आयातक देशों पर दबाव बढ़ा है। वहीं यूनाइटेड स्टेट और इरान के बीच बातचीत बेनतीजा रहने से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर हुआ है। इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर की मजबूती ने भी रुपये को कमजोर किया। विश्लेषकों का मानना है कि जब तक वैश्विक हालात स्थिर नहीं होते, रुपये पर दबाव बना रह सकता है। सतीश मोरे/13अप्रेल ---