- सोना 1.51 लाख और चांदी 2.39 लाख के करीब नई दिल्ली (ईएमएस)। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को सोना और चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ी है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 1,105 रुपये की कमजोरी के साथ 1,51,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,52,652 रुपये था। खबर लिखे जाने तक सोना करीब 1,51,624 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो लगभग 1,028 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। कारोबार के दौरान सोने ने 1,51,695 रुपये का उच्च और 1,51,457 रुपये का निचला स्तर छुआ। चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट देखने को मिली। मई कॉन्ट्रैक्ट 4,912 रुपये की कमजोरी के साथ 2,38,362 रुपये प्रति किलो पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 2,43,274 रुपये था। कारोबार के दौरान चांदी करीब 2,39,000 रुपये प्रति किलो पर रही, जो लगभग 4,274 रुपये की गिरावट को दिखाता है। दिन में इसका उच्च स्तर 2,39,068 रुपये और निचला स्तर 2,37,190 रुपये रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। सोना 4,736.90 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 74.41 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही। वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते बाजार में यह गिरावट देखी जा रही है। सतीश मोरे/13अप्रेल ---