क्षेत्रीय
13-Apr-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | जेसीआई ग्वालियर का 35वां ग्वालियर रत्न अलंकरण एवं अद्वितीय युवा प्रतिभा सम्मान समारोह 18 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से होटल रेडिसन में शुरू होगा। इसी शाम अध्याय का 62 वां स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा। अलंकरण समिति के चेयरमैन निवर्तमान अध्यक्ष अभिनव सिंघल हैं। उन्होंने बताया अवॉर्ड के लिए उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। समारोह में 10 अलग-अलग कैटेरियों में अवॉर्ड बांटे जाएंगे। फिलहाल आवदेन प्रक्रिया जारी है। प्रतिभागी व्यापार आर्थिक व उद्यम, शिक्षा व शैक्षणिक नेतृत्व, व्यक्तिगत विकास व उपलब्धि, मानवता व समाजसेवा, नेतृत्व व तकनीकि विकास, चिकित्सा शिक्षा व सेवा, राजनैतिक, वैधानिक व शासकीय सेवा, वैज्ञानिक व तकनीक विकास, संस्कृति व सांस्कृतिक क्षेत्र और विश्व शांति एवं मानव अधिकार कैटेगरी में निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।