क्षेत्रीय
13-Apr-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) लायंस क्लब ग्वालियर एक्सीलेंसी की ओर से शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह का आयोजन 15 अप्रैल को शाम चार बजे से बाल भवन में किया जाएगा। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली 101 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर निगम सभापित मनोज तोमर, देवेंद्र तोमर एवं पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता उपस्थित रहेंगी। संस्था के अध्यक्ष कौशलेंद्र कौरव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनकी शक्ति से परिचित कराना है। कार्यक्रम की संयोजक पूनम परिहार और सह संयोजक आशीष चौहान हैं।