क्षेत्रीय
13-Apr-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | भीमराव आंबेडकर जयंती के डा. अवसर पर 14 अप्रैल को फिर एक प्रयास संस्था की ओर से संचालित डा. बीआर आंबेडकर पुस्तकालय में निश्शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। सुबह नौ बजे से आयोजित होने वाले शिविर में रतन ज्योति नेत्रालय संस्थान के चिकित्सक की टीम द्वारा आंखों की जांच की जाएगी तथा उन मरीजों को चिन्हित किया जाएगा, जिन्हें मोतियाबिंद है। उनके आपरेशन संस्थान की ओर से निश्शुल्क किए जाएंगे। इसके अलावा डा. कनिका सेठी एवं डा. त्रिवेणी धाकड़ द्वारा सामान्य रोगों का उपचार भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद अंजलि राजू पलिया तथा नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय की उपस्थिति रहेगी।