राज्य
13-Apr-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। घमापुर थानान्तर्गत लगभग तीन माह पूर्व शहर की एक कॉलेज छात्रा की रायपुर छत्तीसगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान एक रिशेप्सनिस्ट से मुलाकात हुई थी इस दौरान रिशेप्सनिस्ट ने छात्रा को ऑनलाईन घर बैठे यूट्यूब पर वीडियो देखकर पैसा कमाने का झांसा दिया था। रिशेप्सनिस्ट की बातों में आकर कॉलेज छात्रा ने उसे यूपीआई के माध्यम से कई तिथियों में ऑनलाईन पेमेन्ट किया इस तरह रिसेप्सनिस्ट ने कॉलेज छात्रा को वर्कफ्राम होम का झांसा देकर एक लाख चार हजार रूपए की चपत लगा दी। छात्रा की शिकायत पर आरोपी रिसेप्सनिस्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। घमापुर पुलिस ने बताया कि कांचघर समदडिय़ा कालोनी निवासी अलीशा समुअल तीन माह पूर्व अपने मामा की शादी में रायपुर छत्तीसगढ़ गई थी इस दौरान टेलीग्राम एप के माध्यम से एक यूजर रिसेप्सनिस्ट कनिका सिंह ने उसे घर बैठे यूट्यूब के वीडियो लाईन कर पैसा कमाने का प्रलोभन दिया था युवती के झांसे में आकर कॉलेज छात्रा ने उसे अलग-अलग तिथियों में गूगल पे के माध्यम से लगभग एक लाख चार हजार रूपए ट्रांसफर किये थे। जब कॉलेज छात्रा को किसी तरह के पैसों का भुगतान नहीं हुआ तो वह वर्कफ्राम होम के नाम पर साइबर ठगी की शिकार हो गई है। सुनील साहू / मोनिका / 13 अप्रैल 2026/ 02.16