राज्य
13-Apr-2026


3.48 करोड़ होल्ड कर 60 लाख वापिस दिलाये जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर साइबर सेल ने इस वर्ष जिले में साइबर के ठगी 712 मामले दर्ज किये हैं। साइबर धोखाधड़ी के प्रकरण में पुलिस ने 3 करोड़ 48 लाख रूपए होल्ड कर पीडि़तों को 70 लाख रूपए वापिस दिलाये। वर्ष 2016 में नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल पर जबलपुर जिले में अभी तक 712 शिकायतें दर्ज हुई है। साइबर सेल तथा स्थानीय थानों में शिकायत प्राप्त होने पर जबलपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पीडि़तो को शिकायतें नेशनल साइबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी ) पर दर्ज की जा रही है। धोखाधड़ी एक लाख रूपए से ज्यादा होने पर संबंधित थानों में एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। साइबर अपराध संबंधी ई तथा जीरो एफआईआर प्राप्त होने पर इस वर्ष 65 एफआईआर विभिन्न थानों में पंजीवद्ध की गई है जिनकी विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है। साइबर अपराध पर रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क शुरू की गई है जिसका मकसद पीडि़त के साथ साइबर धोखाधड़ी होने पर उसकी शिकायत गोल्डन हाबर के भीतर पोर्टल पर दर्ज करना है जिससे अधिक से अधिक राशि को वित्तीय चैनल में ही रोका जा सके। ऐसे बचे साइबर ठगी से............ पुलिस ने आमजनों से अपील की है संदिग्ध एप को इन्सटाल करने की अनुमति न दें इसके अलावा उच्च गारंटी रिर्टन का वादा करने वाले संदेशों या कम समय में पैसा कमाने का लालच देने वाले एप्स व व्यक्तियों से दूर रहें। अंजान व्यक्ति या ग्रुप से निवेश टिप्स न लें। अंजान लिंक या अटैचमेंट पर क्लीक न करें। हेल्प लाईन नंबर पर सूचना दें ............... साइबर ठगी का शिकार होने पर जबलपुर की हेल्प लाईन नंबर 7701050010 या राष्ट्रीय हेल्प लाईन नंबर 1930 पर सूचना दें। सुनील साहू / मोनिका / 13 अप्रैल 2026/ 02.19