राज्य
13-Apr-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। गौरीघाट थानान्तर्गत साउथ एवेन्यु मॉल मूवी मैजिक में कल दोपहर लगभग एक बजे रसोई घर मे काम कर रहे सफाई कर्मी को चैक करने गये हाउसकिपिंग हैडबॉय के साथ सैफ ने जबरन विवाद कर उससे शराब पीने के लिए 5 सौ रूपए की मांग की। हाऊस कीपिंग कर्मचारी के मना करने पर सैफ ने उस पर सब्जी के चाकू से हमला कर सिर में गंभीर चोटे पहुंचायी। घटना के बाद आरोपी सैफ रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि रामलला मंदिर पुरानी बस्ती निवासी संजय अहिरवार साउथ ऐवन्यु माल मूवी मैजिक में हाउसकिपिंग का हैड बॉय है कल सुबह लगभग 11 बजे से रात 9 बजे तक वह ड्यूटी पर तैनात था दोपहर लगभग 1 बजे संजय मूवी मैजिक के रसाई घर में काम रहे सफाई कर्मी को चैक करने गया था तभी किचिन में काम कर रहे सैफ अर्पित वर्मा ने उससे शराब पीने 5 रूपए की मांग की पैसा देने से मना करने पर सैफ अर्पित वर्मा ने संजय के साथ गाली गलौज करते हुए उस पर चाकू से हमला कर सिर में गंभीर चोट पहुंचा दी। सुनील साहू / मोनिका / 13 अप्रैल 2026/ 02.20