राज्य
जबलपुर, (ईएमएस)। घमापुर थानान्तर्गत चुंगी चौकी स्थित एक टैवल्स के सामने खड़ी जीप अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गय है। सुबह लगभग साढ़े चार बजे जब डाईवर गाड़ी लेने पहुंचा तो उसने देखा कि जीप गायब थी। घटना के संबंध में घमापुर पुलिस ने बताया कि आजाद कंदेली नरसिंहपुर निवासी राजकुमार साहू को कल सुबह लगभग 8 बजे उसके दोस्त राहुल पटेल ने फोनकर जानकारी दी कि उसकी गाड़ी तवेरा एमपी 49 टी 0823 डाईवर पुष्पेन्द्र निलोरिया ने घमापुर चुंगी चौकी स्थित शक्ति ट्रैवल्स के सामने खड़ी कर चला गया था। सुबह लगभग साढ़े चार बजे डाईवर पुष्पेन्द्र ने जाकर देखा कि तवेरा गायब थी जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। सुनील साहू / मोनिका / 13 अप्रैल 2026/ 02.21