राज्य
13-Apr-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। तिलवारा थानान्तर्गत कल सुबह एक रिसोर्ट के सामने स्थित नहर में नहाने गये युवक ने देखा कि नहर के पानी में एक वृद्ध का शव उतरा रहा है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। तिलवारा पुलिस ने बताया कि ग्राम घाना निवासी प्रदीप डहरिया कल सुबह लगभग दस बजे धनमहल रिसॉर्ट के सामने स्थित नहर के पानी में नहाने गया था जहां उसने देखा कि एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव पानी में उतरा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत का शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं अज्ञात वृद्ध की शिनाख्त के प्रयास जारी है। सुनील साहू / मोनिका / 13 अप्रैल 2026/ 02.22