जबलपुर, (ईएमएस)। चरगवां पुलिस ने कल मुखबिर की सूचना पर भीकमपुर रोड नहर की पुलिया के पास दबिश देकर स्कूटी में बोरी बंधे खड़े एक संदिग्ध युवक को अभिरक्षा में लेकर बोरी की तलाशी के दौरान 314 पाव देशी शराब जब्त की है। आरोपी तस्कर के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। चरगवां थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी के मुताबिक कल रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक भीकमपुर रोड नहर की पुलिया के पास एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसपी 9263 में आगे की तरफ बोरी में शराब रखकर बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम भीकमपुर निवासी लक्ष्मण बर्मन बताया वहीं बोरियों की तलाशी के दौरान 314 पाव देशी शराब मिली है। जिसे जब्त कर पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी जब्त की है। सुनील साहू / मोनिका / 13 अप्रैल 2026/ 02.22